Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Punjab Rajya Sabha Election: आप ने राज्यसभा के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान

दिल्ली
Punjab Rajya Sabha Election: आप ने राज्यसभा के लिए किया प्रत्याशियों का ऐलान

पंजाब में धमाकेदार जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब कोटे से राज्यसभा के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पंजाब चुनाव में आप ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है और इसी वजह से उनका राज्यसभा में संख्या बल बढ़ेगा। इन 5 नामों में हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा और संदीप पाठक का नाम शामिल है। 

इन 5 उम्मीदवारों के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में 8 सांसद हो जाएंगे और अभी राज्यसभा में आप के तीन सांसद हैं जिसमें संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता का नाम शामिल है।


मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह, इनको पंजाब में खेल विभाग को लेकर बड़ी जिम्मेदार दी जा सकती है

राघव चड्ढा दिल्ली में विधायक, अगर वह राज्य सभा पहुंच जाते है तो वह सबसे कम उम्र सासंद बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

डॉ संदीप पाठक, IIT में फीजिक्स के जाने माने प्रोफेसर हैं और वे अरविंद केजरीवाल के साथ भगवंत मान के करीबी माने जाते है। 

अशोक कुमार मित्तल, लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर है।

संजीव अरोड़ा, अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल के फाउंडर के साथ लुधियाना के बड़े व्यावसायी है।