Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET 2021: सीएम गहलोत से मंत्री, सलाहकार और विधायकों ने की रीट पद 50 हजार करने की मांग

आपणो राजस्थान
REET 2021: सीएम गहलोत से मंत्री, सलाहकार और विधायकों ने की रीट पद 50 हजार करने की मांग

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की और से आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 में पद बढ़ाने को लेकर अब सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ मंत्री और सलाहकारों ने भी सीएम गहलोत को पत्र लिखकर 50 हजार पद करने की मांग की है। रीट भर्ती पहले विवादों के कारण चर्चा में रही तो सरकार ने विश्वास दिलाया की नकल करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी इसका परिणाम भी अच्छा रहा। इसके बाद सरकार ने सभी अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए सभी को इसमें शामिल करने का निर्णय किया लेकिन इस भर्ती में 3 साल की देरी होने के कारण बेरोजगारों की संख्या में बढ़ने को लेकर पद बढ़ाने की मांग की जा रही है।

भर्ती में देरी
कोरोना काल के कारण भर्ती में देरी हुई साथ में इस भर्ती में रिकॉर्ड अभ्यर्थी शामिल होने के बाद भी पद नहीं बढाये जाने से अभ्यर्थी नाराज है। सरकार ने सभी अध्ययनरत छात्रों को शामिल किया तो दूसरी तरफ ईडब्ल्यूएस श्रेणी को शामिल करना और वाणिज्य वर्ग को शामिल करना इसके बाद बाहरी राज्यों के छात्रों को कोटा निश्चित नहीं करने जैसी कई मांगों को लेकर पद बढ़ाने की मांग की जा रही है। सरकार दावा कर रही है कि रीट भर्ती में रिकॉर्ड अभ्यर्थि शामिल हुए लेकिन दो साल में पद नहीं बढ़े उस पर कुछ नहीं बोल रही है।


बीजेपी शासन में बढ़े पद का दिया तर्क
रीट भर्ती में पद बढ़ाने को लेकर अभ्यर्थी बीजेपी सरकार का उदाहरण दे रहे है और बता दावा कर रहे हैं कि उस समय भी पद 28 से 54 हजार किये गये थे। लेकिन गहलोत सरकार अभ्यर्थी के साथ न्याय नहीं कर रही है और स्कूलों में भारी तादाद में पद खाली पड़े है।
सरकार को इस भर्ती में पद बढ़ाने चाहिए जिससे अभ्यर्थी को रोजगार मिले और सरकार के प्रति विश्वास बढ़े।


मंत्री,सलाहकार और 50 से ज्यादा विधायकों ने पत्र लिखे
प्रदेश में पहली बार ऐसा देखा गया ​है कि बेरोजगार की पीड़ा को देखते हुए विपक्ष के नहीं सत्ता पक्ष के मंत्री, सीएम के सलाहकार और कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायकों ने सीएम को पत्र लिखकर रीट भर्ती में 50 हजार पद बढ़ाने की मांग की है। अगर सरकार इस प्रकार अपने ही विधायकों और मंत्रियों की बात नहीं मानेगी तो फिर जनता की कौन सुनेगा। सीएम गहलोत को अपने विधायकों और मंत्रियों के लिखे पत्र पर संज्ञान लेकर पद बढ़ाकर बेरोजगार की बड़ी राहत देनी चाहिए। अगर गहलोत सरकार में चुने हुए प्रतिनिधियों की नहीं सूनी जाएगी तो जनता इसका जवाब चुनावों के समय जरूर देगी और इसका नुकसार सरकार को ही होगा।


पद 50 हजार करने पर सरकार का अभी तक सकारात्मक संदेश
रीट में 50 हजार पद बढ़ाने की मांग पर सरकार ने अभी तक सकारात्मक संदेश दिया है और इस बात से बेरोजगार धरना दे रहे है कि सीएम 50 हजार पद करने की जल्द से जल्द घोषणा करे। 50 हजार पद को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम गहलोत से मिले सभी लोगों को आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द निर्णय कियाा जाएगा और मीडिया से हुई बातचित में शिक्षा मंत्री ने भी पद बढ़ाने पर सकारात्मक संदेश दिया है। सरकार को पद बढ़ाने या नहीं इसको लेकर अपनी बात रखनी चाहिए क्योंकि पिछले कई दिनों से इतनी सर्दी में भी बेरोजगार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से उम्मीद लगाये बैठे है।