राजस्थान की सबसे बड़ी रीट भर्ती एक बार फिर चर्चा में आ गयी है और इस बार किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि रीट अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र जारी होने के कारण आयी है। बोर्ड ने 11 लाख से अधिक पात्रता प्रमाण पत्र जिला स्तर पर भेज दिए हैं और आप अपने जिले से इसे प्राप्त कर सकते हैं।
BSF में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास भी जल्द करें आवेदन
इसके लिए आपको विभाग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद विद्यार्थी की आईडी की फोटो कॉपी और रीट प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी ले जाना जरूरी होगा। 10 जनवरी से 9 फरवरी तक 32 हजार पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
रीट भर्ती के लिए आवेदन का आधार
सामान्य - 60 प्रतिशत
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, ओबीसी, एमबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग - 55 प्रतिशत
विधवा और परित्यक्ता महिलाएं व भूतपूर्व सैनिक - 50 प्रतिशत
दिव्यांग - 40 प्रतिशत
सहरिया जनजाति - 36 प्रतिशत
आधिकारिक वेबसाइट: www.reetbser21.com
