Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आज जारी हो सकती है रीट की फाइनल कटऑफ, मई में मिलेगी नियुक्ति, जानें कटऑफ!

जॉब
आज जारी हो सकती है रीट की फाइनल कटऑफ, मई में मिलेगी नियुक्ति, जानें कटऑफ!

राजस्थान के हजारों युवाओं का लंबा इंतजार आज रात तक खत्म हो सकता है क्योंकि शिक्षा विभाग ने रीट लेवल वन के 15,500 पदों की फाइनल कटऑफ सूची तैयार कर ली है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जिलेवार पोस्टिंग देने की तैयारियां भी शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। लेकिन फाइनल कटऑफ में पांच से 6 नंबर की बढ़ोतरी होने का दावा भी किया जा रहा है।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक गौरव अग्रवाल पद संभालते ही इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही थी। लेवल-1 के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है और ऐसे में फाइनल कटऑफ सूची जारी कर 15,500 पदों पर नियुक्ति देने दी जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के स्कूलों में टीचर्स की कमी नहीं रहेगी।

27 फरवरी को पहली कटऑफ जारी की थी जिसमें 31 हजार कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। अब फाइनल कटऑफ 15 हजार 500 कैंडिडेट के लिए निकाली जाएगी। सोशल मीडिया पर फर्जी कटऑफ का लेटर जारी किया गया है जिसके कारण शिक्षा विभाग को बताना पड़ा कि यह कटऑफ फर्जी है।

​​​​​​​

राजस्थान में 31 हजार पदों के लिए सितंबर 2021 में REET परीक्षा आयोजित करवाई गई थी लेकिन लेवल-2 के लिए 7 लाख 73 हजार 612 को पात्र घोषित किया लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया था। वहीं लेवल-1 में किसी प्रकार धांधली नहीं हुई थी तो इस वजह से भर्ती पूरी हो रही है।