बोर्ड ने रीट 2021 की संशोधित आंसर-की के बाद रिजल्ट जल्द ही जारी करने का दावा किया है। आंसर-की में संशोधन के बाद करीब सात लाख उम्मीदवारों के रिजल्ट में बदलाव होगा। रीट प्रश्नों का मामला अभी कोर्ट में चला रह है और 13 दिसंबर को बोर्ड को जवाब पेश करना है लेकिन छात्रों को कहना है कि बोर्ड ने केवल दिखावे के लिये ही यह संशोधित आंसन की जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि एक प्रश्न में बदलाव किया गया है अन्य प्रश्नों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेवल 1 में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है।
इन प्रश्नों पर छात्रों की आपत्ती!
1. महाराणा प्रताप
2. गोपाल सिंह खरवा
3. कृषि व जल
4. परख
5. संयुक्त वाक्य
6. समोदर
7. साहस
8. संस्कृत का श्लोक
इन प्रश्नों को लेकर छात्रों ने कोर्ट की शरण ली है और कोर्ट के द्वारा इन प्रश्नों को सही माना जाता है तो एक बार फिर बोर्ड को परिणाम में बदलाव करना होगा। इन प्रश्नों पर छात्रों का कहना है कि इनमें से कुछ प्रश्न को आउट ऑफ सिलेबस है और कुछ प्रश्न बोर्ड की किताबों के अनुसार सही है लेकिन बोर्ड उनको गलत मान रहा है।
रीट में पद 50 हजार करने की मांग
रीट में हुई देरी और बीएड अभ्यर्थियों को लेवल 1 से बाहर होने पर 50 हजार पद करने की मांग की जारी है। इसके लिये आंदोलन किया जा रहा है तो रीट में पेपर लीक करने वाला भजन लाल भी अभी तक नहीं मिला है।
