Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

जनवरी में होगी REET की मुख्य परीक्षा, अप्रैल में मिलेगी नियुक्ति

जॉब
जनवरी में होगी REET की मुख्य परीक्षा, अप्रैल में मिलेगी नियुक्ति

राजस्थान में टीचर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए सरकार ने रीट की मुख्य परीक्षा अगले साल जनवरी में कराने का फैसला किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 46 हजार 500 पदों पर साल 2023 जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन कराने का फैसला किया है।

अखिलेश ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंडलाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 46,500 पदों के लिए पात्रता परीक्षा जुलाई में होगी और रिजल्ट जारी होने के बाद अगले साल जनवरी में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराने का फैसला किया गया है। इसमें रीट पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। 


मुख्य परीक्षा में कुल 150 सवाल होंगे और हर सही सवाल पर उम्मीदवार को दो नंबर मिलेंगे तो गलत जवाब देने पर एक तिहाई नंबर काटे जाएंगे। इस बार पात्रता परीक्षा में 3 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी गई है। पिछले साल सितंबर को रीट परीक्षा आयोजित कराई गई थी लेकिन लेवल-2 का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद सरकार ने रीट भर्ती में दो पेपर कराने का फैसला किया है।