मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि रीट लेवल 2 की परीक्षा निरस्त करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पेपर आउट को लेकर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है।
गहलोत ने कहा कि रीट पेपर लीक की जांच एसओजी कर रही है। नई भर्ती का आयोजन अब 2 स्तर पर होगा और मई में होने वाली भर्ती में देरी होगी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि तीन साल का जो शासन हुआ है वो बेमिसाल रहा है। आने वाले दिनों पेपर नकल करने को लेकर सख्त कानून बनेगा।
पहले की तरह ही एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और उसकी वैधता आजीवन ही रहेगी। इसके बाद विषयवार अलग से एग्जाम करवााए जाएंगे। एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद जल्द भर्ती परीक्षा होगी।
इससे पहले रीट के सर्टिफिकेट की वेलिडिटी 3 साल थी जिसे लेकर अभ्यर्थियों विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
