Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET Paper Leak: शहर ही नहीं गांव की ढाणी तक पहुंचा पेपर, सैकड़ों अभ्यर्थी हुए गायब

आपणो राजस्थान
REET Paper Leak: शहर ही नहीं गांव की ढाणी तक पहुंचा पेपर, सैकड़ों अभ्यर्थी हुए गायब

रीट पेपर लीक मामले में अब एसओजी ने कई बड़े खुलासे करने की तैयारी में और बताया जा रहा है कि पेपर बाड़मेर तक पहुंचा है। इस कारण बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल और भतीजी सोहनी को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी की जांच से बचने के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी गायब हो गय है और इसी वजह से एसओजी उनकी लिस्ट तैयार कर रही है। ठेकेदार फूफा भजनलाल से 71 लाख रुपए के साथ ही 11 लाख रुपए बैंक अकाउंट में सीज किए गए हैं।

शराब के साथ इंसानी मांस का चखना बनाकर खाता था शख्स,देखें VIDEO

पेपर मिलने के बाद ठेकेदार भजनलाल अभ्यर्थियों का गारंटर बना और पेपर लोगों तक पहुंचाया। REET पेपर लीक प्रकरण में SOG ने एक वकील की भूमिका को भी स्वीकार किया है। सरकार ने एसओजी को पूरे प्रकरण का खुलासा करने की बात कही और इसी वजह से आने वाले दिनों हजारों लोगों का इस लिस्ट में नाम हो सकता है। सरकार इस मसले को लेकर गंभीर हो सख्त कार्यवाही करने की बात कह रही है।

बाड़मेर पुलिस ने इस मामले में 2 शिक्षकों को गिरफ्तार करने के साथ 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दो युवको की तलाश है जो इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते है। कुछ बच्चों ने आरोप लगाया है कि एक ही घर या एक ही गांव से अभ्यर्थी के 135 से ज्यादा नंबर आ रहे है और इससे पहले यह लोग रीट में पास तक नहीं हुए थे।


अगर सरकार भर्ती को कैंसिल करती है तो लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य दाव पर लगा है नहीं करती है तो कई फर्जी अभ्यर्थी नौकरी लग जाएंगे। भाजपा रीट की भर्ती को लेकर सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर सरकार को घेरने के प्रयास में है और विरोध प्रदर्शन कर रही है।