Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जुलाई में होगी रीट भर्ती, भर्ती बहाल करने की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को लगा बड़ा झटका

राज्य समाचार
जुलाई में होगी रीट भर्ती, भर्ती बहाल करने की मांग करने वाले अभ्यर्थियों को लगा बड़ा झटका

रीट भर्ती 2021 को बहाल कर रहे है हजारों अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है और सरकार ने बजट पेश करते हुए साफ कर दिया है कि वह रीट भर्ती को एक बार फिर नए सीरे से कराने जा रही है। रीट भर्ती को बहाल करने की मांग कर रहे है अभ्यर्थियों को अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उनको कोर्ट से भी राहत नहीं मिलेगी। 

रीट में पास हुए अभ्यर्थियों की पीड़ा किसी को नजर नहीं आ रही है जिन्होंने 3 सालों तक मेहनत की इसके बाद कुछ लोगों के वजह से उनके सपनों पर पानी फिर गया। अगर एसओजी की जांच  की रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाता तो अच्छा रहता है लेकिन सरकार ने विपक्ष के दबाव में आकर पूरी भर्ती को कैंसिल कर देना भी गलत है।

रीट भर्ती पर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर राजनीति की लेकिन उन लाखों अभ्यर्थियों की पीड़ा किसी को नहीं दिखी जिनकी नौकरी की आस लगाकर उनका परिवार सालों से इंतजार कर रहा है। अगर रीट भर्ती वापस होती है और उसमें धांधली नहीं होगी इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा अगर फिर से इस प्रकार का नकल गिरोह सक्रिय हुआ तो फिर पेपर लीक होगा। रीट भर्ती हर साल होती है लेकिन गहलोत सरकार में भर्ती एक बार भी पूरा होने का नाम नहीं ले रही है।


इस भर्ती में किरोड़ी लाल मीणा ने जिस तरह के दावे किए है उनको लेकर भी जांच होनी चाहिए क्योंकि सरकार भर्ती कैंसिल करने के पक्ष में नहीं थी तो आखि​रकार वह क्या मजबूरी रही कि उसे विपक्ष के दबाव में आकर यह फैसला लिया। सालों से मेहनत करने वालों के सपने सरकार ने एक मीनट में तोड़ दिया अगर सरकार को भर्ती करानी ही नहीं तो वह सपने क्यों दिखाती है।

रीट भर्ती को बहाल करने वाले अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की मंशा भर्ती को पूरा कराने की नहीं है अगर होती तो वह पेपर लीक करने वाले और लेने वालों के नाम सार्वजनिक करती है और इस भर्ती को पूरा कराती। अभ्यर्थियों को अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है और उनका कहना है कि जिस तरह से आरएएस का फैसला आया है उसी तहर कोर्ट रीट पर फैसला देगा।