Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

 फिल्म 'RRR' के लिए आलिया और अजय ने वसूले करोड़ों रुपये, सच जानकर उड़ेंगे होश

फिल्मी फीवर
 फिल्म 'RRR' के लिए आलिया और अजय ने वसूले करोड़ों रुपये, सच जानकर उड़ेंगे होश

साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘राइज रोर रिवोल्ट’ (RRR) बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के ​रिलीज से पहले ही कोरोना का ग्रहण लग जाता है और इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाती है। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर NTR,आलिया भट्ट और अजय देवगन का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा और इसी वजह से यह फिल्म साउथ से ज्यादा बॉलीवुड में इसको पसंद किया जा रहा है।

भगवद्गीता हाथ में लेकर क्या बदल गई Urfi Javed की सोच, अब क्या करेंगे जिहादी!, देखें Video

इस फिल्म के लिए बॉलीवुड स्टार आलिया और अजय ने भारी रकम वसूल की है जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। फिल्म 'RRR' से आलिया और अजय साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म इतिहास को लेकर बनायी गयी है और इसका बजट भी बहुत ज्यादा है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और एन. टी. रामा राव जूनियर कुमारम भीम के किरदार में नजर आ रहे हैं तो आलिया सीता के किरदार में तो अजय देवगन का रोल सबसे धांसू रखा गया है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर Upen Yadav करेंगे विधान सभा का घेराव! देखें Video

इस फिल्म में आलिया को रोल 20 मिनट का ही और इतने कम समय के रोल के लिए 9 करोड़ की रकम ली है। वहीं अजय देवगन ने एक सप्ताल की शूटिंग के लिए एक दिन के 5 करोड़ के हिसाब से 35 करोड़ रुपये चार्ज किए है। फिल्म के पोस्टर और कुछ वीडियो में इनका धमाकेदार एक्शन देखनें को मिल रहा है।


7 जनवरी को रिलीज नहीं होने के बाद अब जल्द ही इसकी नयी रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा। इस फिल्म को  तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म भारत में कमाई के नए रिकॉर्ड बना सकती है और इस फिल्म को लेकर लोगों में जरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।