राजस्थान सरकार ने मरीजों को राहत देने वाला राइट टू हेल्थ बिल विधानसभा में पास कर दिया था और इसके बाद कई बातों को लेकर डॉक्टर्स इसका विरोध कर रहे थे। इसके बाद सरकार ने उनकी बातों को मानी तो आंदोलन खत्म हुआ। 

RTH के दायरे में आने वाले सभी जिले के अस्पतालों की पूरी लिस्ट

जिला RTH के दायरे में आने वाले अस्पताल
जयपुर  महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जेएनयू मेडिकल कॉलेज, निम्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल
उदयपुर गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अनंता मेडिकल कॉलेज, अमेरिकन मेडिकल कॉलेज, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज,अलख नयन मंदिर, नारायण सेवा संस्थान हॉस्पिटल।
कोटा सुधा जनरल हॉस्पिटल
राजसमंद अनन्त इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर
नागौर लगनशाह मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
श्रीगंगानगर डॉ एसएस टंटिया एमसीएच रिसर्च सेंटर
जोधपुर कोई अस्पताल दायरे में नहीं
अजमेर कोई अस्पताल दायरे में नहीं
अलवर कोई अस्पताल दायरे में नहीं
सीकर कोई अस्पताल दायरे में नहीं
करौली कोई अस्पताल दायरे में नहीं

सरकार RTH के जरिए हर व्यक्ति को इलाज का अधिकार देना चाहती है। लेकिन अभी भी उनका यह सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है क्योंकि लगभग 33 जिलों में से केवल 6 जिले ही इस​ लिस्ट में शामिल हुए है। कई जिलों में तो एक भी अस्पताल इस लिस्ट में शामिल नहीं है।