राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है और इस वजह से पायलट—गहलोत गुट को शांत करने के लिए आलाकमान ने विधायकों से बात करने की रणनीति बनाई है। इससे पहले भी विधायकों से वन-टू-वन का प्रयास किया गया था लेकिन उस समय विधायकों ने इस्तीफा का दबाव बनाकर पूरी तैयारी को ही फेल कर दिया था। इसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे और इसके बाद अब कांग्रेस, निर्दलीय और समर्थक विधायकों से वन-टू-वन करके उनके मन का हाल जानने का प्रयास हो रहा है।
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधायकों से बातचीत करके पूरी बात को आलाकमान तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस वॉर रूम में तीन दिन तक लगातार बैठकों का दौर चलेगा जिसमें हर विधायक की बात को सुना जाएगा।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
पार्टी की एकजुटता को दिखाने के लिए 19 अप्रैल को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में एक बड़ा आंदोलन कार्यक्रम होगा। वन-टू-वन की तैयारी से पहले पायलट के समर्थन में गुजरात कांग्रेस प्रभारी रहे रघु शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। पायलट के अनशन को लेकर रघु शर्मा ने कहा उनकी बात सही है और पूर्व सरकार ने जो किया उसकी जांच होनी चाहिए। हमारी सरकार के सभी नेता किसी प्रकार के भष्ट्राचार के साथ नहीं है तो फिर हमे डरना नहीं चाहिए। पायलट ने कुछ सवाल उठाए है तो उन पर पार्टी को सोचना चाहिए।
