सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है. बयान को लेकर जमकर बवाल मचा था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा था और 4 साल बाद इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है।
कैसे मनाए माँ ब्रह्मचारिणी को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि
इसके बाद बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने ने उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।राहुल सुबह दिल्ली से सूरत पहुंचे थे। राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे और उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।
इससे पहले भारत जोड़ों यात्रा के दौरान रेप पीड़ितों पर दिए बयान पर दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद राहुल गांधी ने 10 पॉइंट में 4 पेज का जवाब दिया है। राहुल ने कहा कि अडाणी पर दिए गए बयान की वजह से हो रहा है। मैं किसी से डरने वाला नहीं हुं और मैं मोदी सरकार के खिलाफ बोलता रहुंगा।
