Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लखनऊ के कप्तान ने तोड़ दिया गेल और वॉर्नर का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल जगत
लखनऊ के कप्तान ने तोड़ दिया गेल और वॉर्नर का ये बड़ा रिकॉर्ड

IPLके 15वें सीजन में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। लेकिन टीम के कप्तान ने सबका दिल जीत लिया और पहली बार में ही टीम को अंतिम चार में पहुंचा दिया। सीजन के बाहर होने के बाद कप्तान राहुल ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज तक किसी भी खिलाड़ी के नाम दर्ज नहीं है। 

हलाला तीन तलाक के डर से Muslim लड़की ने Hindu लड़के से रचाई Shaadi!

राहुल ने चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए है और एक बार तो वह महज 7 रन से चुक गए नहीं तो 5 बार ऐसा करने वाले खीलाड़ी बन जाते। एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को बेंगलुरु के हाथों 14 रन से हराया है। कप्तान राहुल ने 58 गेंदों पर 79 रन की पारी खेलते हुए 600 से ज्यादा रन बनाए है। इस सीजन में 2 शतकों के साथ 616 रन बनाए है और सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर है।


राहुल के बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने IPL के लगातार 3 सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। गेल ने लगातार 2011, 2012 और 2013 में तो वॉर्नर ने 2017, 2018 वह 2019 में 600 से ज्यादा रन बनाए। राहुल ने लगातार 5 बार 590 से ज्यादा रन बनाए है। राहुल को अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी—20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है।