Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान की सबसे पावरफुल महिला नेता, टॉप 5 में दिव्या मदेरणा भी शामिल

जोधपुर संभाग
राजस्थान की सबसे पावरफुल महिला नेता, टॉप 5 में दिव्या मदेरणा भी शामिल

8 मार्च को विश्व महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी वजह से आज हम आपको प्रदेश की उन महिला नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका राजनीति में बड़ा अहम योगदान है। अगर हम टॉप 5 महिला नेताओं की बात करते हैं तो इस लिस्ट में पूर्व सीएम राजे के साथ ऐसी महिला नेताओं ने जगह बनाई जो बहुत कम समय में लोगों की पहली पसंद बनी है।

वसुंधरा राजे


राजस्थान की सबसे पावरफुल महिला नेताओं में सबसे पहला नाम प्रदेश की दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे का आता है। राजे 5 बार सांसद और अटल बिहारी वाजपई की सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुकीं हैं और वाले विधानसभा चुनावों में फिर से सीएम पद की दावेदारी कर रही है।

दीया कुमारी


जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी पहले विधायक रही और अब राजसमंद से सांसद हैं। बहुत कम समय में उन्होंने अपने काम से जनता का दिल जीता है और इसी वजह से उनको सीएम पद का उम्मीदवार माना जा रहा है। बीजेपी में सीएम पद को लेकर कई दावेदार है और उनमे दीया कुमारी का नाम भी शामिल है।

दिव्या मदेरणा 


मारवाड़ में मदेरणा परिवार कांग्रेस का एकमात्र चेहरा है और इस परिवार के लोगों ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के नाम कर दिया है। लेकिन बहुत कम समय में अपने बेबाक अंदाज से बात रखने व जनता की मांगों को विधानसभा में उठानी वाली दिव्या मदेरण को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। दिव्या पहली बार की विधायक बनी है लेकिन उनके राजनीति उनके खून में बसी है।

शकुंतला रावत 
गहलोत कैबिनेट की सबसे पावरफुल महिला मंत्री शकुंतला रावत को सभी लोग जानते है। लेकिन उन्होंने बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है। आने वाले समय में उनको कांग्रेस के बड़े पदों पर देखा जा सकता है। 
 
अलका गुर्जर 
भाजपा का गुर्जर चेहरा बन चुकी अलका गुर्जर भी टॉप 5 महिला नेताओं में शामिल है। गुर्जर समाज में उनकी अच्छी पकड़ है और इसी वजह से बीजेपी उन पर बड़ा दाव खेल सकती है।