Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: राजनीति, अपराध और खेल से जुड़ी दिनभर की 10 बड़ी खबरे

राज्य समाचार
राजस्थान: राजनीति, अपराध और खेल से जुड़ी दिनभर की 10 बड़ी खबरे

फिर शुरू होंगे राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड
सीएम गहलोत ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स ट्रेनिंग एंड रिहेब्लिशमेंट सेंटर, बैडमिंटन हॉल, एस्ट्रो टर्फ और अनुदान ऑनलाइन पोर्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड फिर से शुरू करने का ऐलान किया।

राज्यसभा चुनाव में गैर-राजस्थानी उम्मीदवारों का विरोध
प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी में घमासान शुरू हो गया है। निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने बाहरी नेताओं को टिकट देने पर खुलकर सवाल उठाते हुए विरोध की शुरुआत की है। 

एमआई रोड से विधायक आवास से जोड़ने वाली सड़क 40 से होगी 80 फीट
जयपुर में एमआई रोड से लगते जालूपुरा स्थित विधायक आवासों को सरकार जल्द बेचेगी, इन आवासों की जमीन को नीलामी में खरीदने वाले व्यक्ति को ज्यादा फ्लोर एरिया रेशो और हाइट मिल सके इसके लिए जेडीए यहां मौजूद लिंक रोड को 80 फीट चौड़ा करेगा। 

अजमेर के पॉश एरिया में आग, 2 करोड़ का नुकसान
अजमेर में सोमवार सुबह लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी, चार दुकानों में आग की सूचना मिलते पर पहुंची दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया, आग से 2 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। 

MA-BA की स्टूडेंट थीं तीनों बहनें, टॉर्चर से परेशान होकर किया सुसाइड 
जयपुर के दूदू जिले में 2 बच्चों को मारने के बाद कुएं में कूदकर सुसाइड करने वाली तीन बहनों के मामले की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पढ़ाई को लेकर रोज-रोज के झगड़े और तानों से परेशान होकर उन्होंने मौत को गले लगा लिया। 

ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध करवाने वाले 2 गिरफ्तार
डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस ने एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध करवाने की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए तीन मोबाइल जब्त किये है।

18 बाइक जब्त, 12 चोर गिरफ्तार
भरतपुर पुलिस ने चोरी के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 मोटरसाइकिल जब्त की और 12 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है

एक-दूसरे को बचाते हुए चचेरे भाई और भांजा डूबे, मौत
बीकानेर में डिग्गी में डूबने से तीन लड़को की मौत हो गई। तीनों मृतकों की उम्र महज दस, सोलह और अट्‌ठारह साल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

मुगलकाल में बनी मस्जिदों की हो खुदाई- दिलावर
ज्ञापवापी को लेकर विधायक मदन दिलावर ने देशभर में मुगलकाल में बनी सभी मस्जिदों की नीचे खुदाई करवाने की मांग की है और कहा कि खुदाई में मिले मंदिर के अवशेषों को पूजा अर्चना के लिए खोलना चाहिए।

साइबर ठगों के निशाने पर अब आम आदमी
साइबर ठगों के निशाने पर अब आम आदमी है, एक साल में ठगों ने देशभर के 9103 लोगों से 60 हजार 414 करोड़ रुपए ठगे हैं। वर्ष 2020-21 में देशभर में 7359 लोगों से ही ठगी हुई थी, आरबीआई की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट में भी ये खुलासा हुआ है।