प्रदेश में दिनों-दिन बढ़ते अपराधों क मुद्दे को लेकर भाजपा ने जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा गिरफ्तारी दी।
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर BJP का प्रदर्शन!
पार्टी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदर्शन की अगुवाई की, सभी कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए, जहां से वे एक रैली निकाले हुए सिविल लाइंस रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। लेकिन भारी पुलिस तैनात था और पुलिस ने उन्हें सिविल लाइंस की ओर बढ़ने से रोक दिया, जहां से उन्होंने गिरफ्तारी दी।
पूनिया ने कहा राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है और अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। सीएम के पास इसका कोई जवाब नहीं है और उनके शासन में राज्य अपराध की राजधानी बन गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी,धनश्याम तिवारी, मदन दिलावर, राज्यवर्धन राठौड़, लालचन्द कटारिया, रामलाल शर्मा और कई बड़े नेता इसमें शामिल हुए।
