सीएम अशोक गहलोत ने बिरला ऑडिटोरियम में सिविल सोसाइटीज के साथ बजट पर वर्कशॉप में देश के हालात को लेकर अपनी बात रखी। सीएम गहलोत ने देश के मौजूदा हालात के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मोदी सरकार के गलत फैसलों से देश में बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई है जिसके कारण अपराध तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ इस साल का सबसे बड़ा मजाक होगा जिसमें चार साल की नौकरी और उसके बाद देश का युवा घर बैठ जाएगा।
युवती ने सहेली की ‘धंधे वाली नाम से बनाई Fake Id और फिर हुआ ये कांड!
संसद में बहस होती नहीं और किसी को बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। नौजवानों को चेतावनी दी गई है अगर विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस केस हो गया और अग्निवीर में नौकरी नहीं मिलेगी।
अन्ना हजारे ने यूपीए सरकार को बदनाम किया और अब उनकी कोई खबर नहीं है। उस समय लोकपाल की बात हो रही थी लेकिन अब लोकपाल की कोई बात नहीं होती है। मोदी जी ने कालेधन पर कमेटी बनाई थी लेकिन 8 साल बाद भी उसने कुछ नहीं किया।
डेमाक्रेसी की बात तो होती नहीं है और धर्म के नाम राजनीति हो रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी से हाहाकार मचा हुआ है उस पर पीएम मोदी कुछ नहीं बोलते है। देश में अशांति का माहौल बना हुआ है पीएम को देशवासियों से बात करनी चाहिए। उदयपुर में कन्हैयालाल के मर्डर के बाद दंगे भड़क सकते थे लेकिन समय रहते अपराधियों को पकड़ा और शांति बनाने का प्रयास किया। ईडी ने आतंक मचा रखा है जो उनके खिलाफ बोलता है उनके घर ईडी की कार्यवाही होती है।
