Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम गहलोत ने खुद को बताया राजस्थान का परमानेंट जादूगर, इस बार जनता फिर से देगी मौका

आपणो राजस्थान
सीएम गहलोत ने खुद को बताया राजस्थान का परमानेंट जादूगर, इस बार जनता फिर से देगी मौका

2023 के विधानसभा चुनावों में अभी एक साल का समय बचा है लेकिन सीएम गहलोत अभी से चुनावी अंदाज में अपनी सरकार फिर से बनाने का दावा कर रहे हैं। सीएम गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है और उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर मेरा जादू परमानेंट है और मेरा जादू अपने आप चलता रहता है।

कानून व्यवस्था को लेकर BJP ने गहलोत सरकार को घेरा! 

जनता ने मुझे हर बार मौका दिया है और मैंने उनके लिए हर संभव प्रयास किए है। मेरी जिंदगी का मकसद है अंतिम सांस तक गरीब, असहाय की सेवा करना।  दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने अपनी ताल फिर से ठोक दी है।सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन मैं हमेशा जनता के लिए खड़ा रहता हूंं। इस बार हमारी सरकार ने ऐसी योजनाएं शुरू की है जो हर गरीब को फायदा देगी।


गरीबों के लिए हमारी सरकार काम रही है और ऐसा करने से उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन जनता चुनाव हरवा देती है, उसमें हम क्या कर सकते हैं। लेकिन इस बार मैं चाहता हूं जनता हमें पूर्ण बहुमत के साथ वापस लाए। हमने शिक्षा, स्वास्थय, रोजगार, किसान और अन्य योजनाएं शुरू की है जो पहले की सरकारों ने बंद कर दी थी। पीएम मोदी के पर पलटवार करते ​हुए कहा कि पीएम काले जादू की बातें करने लग गए है लेकिन उनको पता नहीं है कि हम तो बचपन से ही जादू टोने के खिलाफ रहे हैं।