मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद ही राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दिल्ली दौरे पर है और इस दौरान वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिले है। माकन से हुई मुलाकात में प्रदेश में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई है। कांग्रेस पार्टी अब संगठन के स्तर पर भी बदलाव करके अंदरूनी कलह को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस जल्द ही सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद पार्टी की अन्य राजनीतिक नियुक्तियां करेगी।
अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन तो हो गया है लेकिन 6 विधायकों को सीएम गहलोत का सलाहकार भी नियुक्त किया है। लेकिन सलाहकार को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर पोस्ट ऑफ प्रॉफिट की नियुक्ति करने पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। अब राज्यपाल ने राठौड़ के पत्र को आधार बनाकर राज्य सरकार से मांगा जवाब मांगा है।
सीएम ने 6 विधायक जिसमें विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, विधायक बाबूलाल नागर, विधायक राजकुमार शर्मा, विधायक संयम लोढ़ा, विधायक रामकेश मीणा और विधायक दानिश अबरार को सलाहकार बनाया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में 10—15 संसदीय सचिव भी बनाये जा सकते है।
