Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राज्यसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार के मंत्री-विधायक हुए नाराज, दिल्ली में जताई नाराजगी!

आपणो राजस्थान
राज्यसभा चुनावों से पहले गहलोत सरकार के मंत्री-विधायक हुए नाराज, दिल्ली में जताई नाराजगी!

गहलोत सरकार के लिए इन दिनों कुछ भी सही साबित होता नहीं दिख रहा है और राज्यसभा चुनावों से पहले ही मंत्री और विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जताने दिल्ली पहुंच गए है। इस नाराजगी की वजह उन्होंने सरकारी अफसरों को बताया है जो उनकी बात नहीं मान रहे हैं। अफसरों के रवैये को लेकर कई विधायक सीएम गहलोत को शिकायत कर चुके है लेकिन इसके बाद भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। 

हलाला तीन तलाक के डर से Muslim लड़की ने Hindu लड़के से रचाई Shaadi!

राज्यसभा चुनावों से पहले इस तरह की नाराजगी कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी बन गई है और विपक्ष इस बात को लेकर सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधने में लग गया है। विपक्ष ने कहा जब सरकार के मंत्री और विधायक के हालात ये बने है तो जनता का काम कैसे होगा और वह किसी के पास जाएगी। कांग्रेस विधायकों और नेताओं में ब्यूरोक्रेसी के रवैये को लेकर नाराजगी है।

कई विधायक और नेता मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन से भी शिकायत कर चुके हैं। मंत्री खाचरियावास ने नेताओं का मान सम्मान करने की बात कही है। सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने गृह विभाग और राजस्व विभाग के अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया तो लगा की विधायक नाराज है। धीरज गुर्जर ने इस बात को लेकर संयम लोढ़ा का समर्थन करते हुए सरकार और पार्टी को चेताया।


बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने ट्वीट करते हुए लिखा- अधिकारी कभी किसी सरकार के नहीं होते। वो सत्ता के और खुद के होते हैं, और जब अपनी कुर्सी को बचा, रखने के लिए विपक्षी दलों से हाथ मिला लेते हैं तब वो सरकार की कब्र खोद रहे होते हैं। समय पर इनकी पहचान ना करने से किसी भी सरकार को गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इस बात को लेकर मुख्य सचिव ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा था कि अफसरों को विधायकों-जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना चाहिए।