पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सीएम गहलोत को करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि वह अब झुकने वाले नहीं है। इन दिनों राज्यसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और बीजेपी ने दो उम्मीदवार खड़े करके मुकाबले को रौचक बना दिया है। इसी वजह से विधायकों की बाड़ेबंदी करने की नौबत आ गई है।
मैं मर जाऊं कहने के अगले ही पल थम गई KK की सांसे!
लेकिन पायलट ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि राजस्थान में सरकार रिपीट नहीं होती इस बात का स्वीकार करना चाहिए।एक बार सिर्फ 50 विधायक रह गए थे तो दूसरी बार 21 विधायक रह गए थे और इसी बात पर ध्यान देना होगा कि जनता ऐसा किस कारण से करती है। हमारी सरकार कई राज्यों में रिपीट हुई है लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं कर पा रही है। मोदी जी के आने के बाद या इससे पहले भी हम सरकार रिपीट नहीं कर पा रहे थे।
सरकार रिपीट करने के लिए हमने मैंने सुझाव दिए और उन विचारों को स्वीकार किया गया है। सरकार रिपीट करने की मंशा है सभी लोगों की है लेकिन इसके लिए हमे कुछ बातों पर विचार करना होगा। पायलट के बयान से पहले सीएम गहलोत ने बगावत को याद करते हुए कहा था कि हमारे 19 साथी जो गुमराह होकर गए थे अब तो वे भी हमारे साथ हैं। इसी बयान का जवाब देते हुए पायलट ने गहलोत के सीएम रहते दो बार हार की बात कहते हुए सियासी जवाब दे दिया है।
