Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ब्यूरोक्रेसी से परेशान हुए गहलोत के मंत्री, बीजेपी ने बताया कांग्रेस को डूबता जहाज

आपणो राजस्थान
ब्यूरोक्रेसी से परेशान हुए गहलोत के मंत्री, बीजेपी ने बताया कांग्रेस को डूबता जहाज

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़ी परेशानी उनके विधायक और मंत्री बने हुए है। इनकी परेशानी का कारण ब्यूरोक्रेसी के दखल को बताया है और कल खेल मंत्री अशोक चांदना ने नाराज होकर CM अशोक गहलोत से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। चांदना मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से नाराज है।

Pak हसीनाओं की खूबसूरती में मदहोश हुए सेना के जवान!

चांदना ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वे ही सभी विभागों के मंत्री हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले धीरज गुर्जर ने अफसरों से नाराज होकर सीएम को इसकी शिकायत की है।

राज्यसभा चुनाव से पहले अशोक चांदना के साथ कई दूसरे विधायकों ने बगावती तेवर दिखाए है। चांदना के इस्तीफे की बात से जबरदस्त बवाल मच गया गया है ​क्योंकि सचिन पायलट के बाद चांदना गुर्जर समाज के बड़े नेता माने जाते है। इस बात से यह कयास लगाए जा रहे है कि वह जल्द खेमा बदल सकते हैं।


पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने लिखा जब पंजाब सरकार के मंत्री की बर्खास्ती हो सकती है और प्रदेश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। प्रदेश सरकार में भी एक मंत्री बहुत ज्यादा भ्रष्ट है और उस पर एक्शन लेना चाहिए।