Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

13 से 15 अगस्त तक फ्री में घूम सकेंगे पूरा राजस्थान, जानें पूरी खबर

रेसिपी
13 से 15 अगस्त तक फ्री में घूम सकेंगे पूरा राजस्थान, जानें पूरी खबर

भारत को आजादी मिले 75 साल पूरे होने के खास मौके पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए पीएम मोदी ने हर घर झंडे लगाने की अपील की गई है। वहीं राजस्थान सरकार ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए एक ऐसी घोषणा की है जो बहुत ही फायदेमंद है। 

कच्चा बादाम वाली Anjali Arora का फेक MMS वायरल!

राज्य सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक राजस्थान के सभी स्मारक और संग्रहालयों को फ्री कर दिया है। ऐसे में आप इन स्मारकों को देखना चाहते है तो 15 अगस्त तक आप अपने परिवार के साथ राजस्थान के इन ऐतिहासिक स्मारकों को देख सकते हैं।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने पहले ही 15 अगस्त तक सभी स्मारक और संग्राहालयों में जाने वालों के लिए एंट्री फ्री कर दी थी तो अब राजस्थान सरकार ने भी यह ऐलान कर दिया है।


आप जयपुर के अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़, जंतर मंतर,बागोर की हवेली उदयपुर, मेहरानगढ़ दुर्ग संग्रहालय जोधपुर, जसवंत ठाडा जोधपुर, राजकीय संग्रहालय उदयपुर, पुरातत्व संग्रहालय जयपुर आम्रपाली म्यूजियम जयपुर, गवर्नमेंट म्यूजियम अजमेर समेत राजस्थान के सभी जिलों के सभी स्मारक और संग्रहालय को आम 15 अगस्त तक फ्री कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप अपने बच्चों के साथ जाकर फ्री में उनको इन ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।