जयपुर: केंद्र सरकार ने देश के 15 से 18 साल आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन अभियान के शुरूआत 3 जनवरी से करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद राजस्थान में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है और लगभग 50 लाख से अधिक बच्चों को यह वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए गहलोत सरकार ने इसे अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का फैसला किया है ताकि कम समय में अधिक बच्चों को टीका लगाया जा सकें।
3 जनवरी से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, इस आइडेंटिटी प्रूफ से करें रजिस्ट्रेशन
इस बार वैक्सीनेशन का अभियान पीएचसी, सीएचसी, जिला हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज के अलावा कॉलेज और स्कूलों में भी शुरू होगा। जल्द ही चिकित्सा विभाग केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इसको शुरू करेगा। तीसरी लहर और ओमिक्रॉन का प्रभाव बच्चों पर ज्यादा होने के कारण इस वैक्सीनेशन अभियान को शुरू करने का फैसला किया गया है।
राजस्थान सरकार ने हर घर दस्तक अभियान के तहत वैक्सीनेशन प्रोग्राम चला रखा है और इसका कारण अधिक लोगों को टीका लगाना है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संकेत दे दिए है कि वह इस बार कॉलेज के अलावा स्कूलों में भी वैक्सीनेशन के सेंटर बनाकर बच्चों को सुरक्षित करेंगे।
केन्द्र सरकार ने 15 साल से 18 साल तक के बच्चों को ही शामिल किया है। देश दुनिया में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन के कारण राजस्थान में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है।
वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया
15 से 18 साल के बच्चों के सबसे पहले कोविन ऐप पर डाउनलोड़ करना होगा और इसके बाद मोबाइल नंबर डालेंगे तो आपके पास OTP आएगा इसे डालकर लॉग करें। इसके बाद आप स्कूल ID, आपआधार कार्ड, वोटर ID, डेट ऑफ बर्थ पत्र या 10 वीं की अंकतालिका से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
