Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पायलट बेस्ट सीएम तो गहलोत बने रहे सीएम, दो गुटों में बटी राजस्थान कांग्रेस 

रेसिपी
पायलट बेस्ट सीएम तो गहलोत बने रहे सीएम, दो गुटों में बटी राजस्थान कांग्रेस 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन की तैयारियों के बीच राजस्थान में नए सीएम बनने को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अभी तक किसी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन पायलट और गहलोत गुट के नेताओं के बयानों से लग रहा है कि अभी तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। 

माँ के अवैध संबंध से बेटी नाराज़ तो बेटी के बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

गहलोत गुट के मंत्री अब पायलट को सीएम बनने का दावा कर रहे हैं तो कुछ मंत्री गहलोत को ही सीएम बने रहने के बयान दे रहे है। लेकिन इस बार लग रहा है पायलट का पलड़ा भारी है क्योंकि गहलोत को संकट से बाहर निकालने वाले ज्यादातर विधायक पायलट को सीएम बनाने का दावा कर रहे है। बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए राजेन्द्र गुढा ने खुलकर पायलट का समर्थन किया और जल्द सीएम बनने का दावा तक कर दिया। 

वहीं दूसरी और गहलोत के समर्थक मंत्री अभी उनको सीएम बने रहने की मांग कर रहे है। लेकिन इस बार दिल्ली आलाकमान ने फैसला किया है कि गहलोत को राष्ट्रिय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलेगी तो पायलट को सीएम पद मिलेगा। ऐसा करने से दो समस्या खत्म हो जाएगी और इसका फायदा आने वाले चुनावों में होगा।


पायलट के सीएम बनने से पहले ही गहलोत गुट के मंत्री के बयान सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पायलट को सीएम बनते नहीं देखना चाहते हैं। पायलट जयपरु में है और लगातार विधायक उनके मिलने पहुंच रहे है जिससे लग रहा है कि नवरात्रि में प्रदेश को नया सीएम मिलने वाला है।