Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के सबसे चर्चित रेपकांड, जिसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

देश विदेश
राजस्थान के सबसे चर्चित रेपकांड, जिसे सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

राजस्थान में बच्चियों-महिलाओं से रेप की घटनाएं जिस तरह से बढ़ती जा रही है उससे पूरे प्रदेश को शर्मसार होना पड़ रहा है। इन घटनों ने पूरे देश को झकझोर दिया है और अलवर तो इन घटनाओं का गढ़ बनता जा रहा है। कुछ दिन पहले मूक बधिर नाबालिग से दरिंदगी की घटना ने तो इस तरह शर्मसार किया है कि पुलिस और डॉक्टरों ने इस मामले में कई प्रकार के बयान दिए है। पहले कहा कि उसके साथ रेप हुआ है बाद में कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ और जब आरोपियों की पकड़ने की बात आती है तो पुलिस के हाथ खाली है। 

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद अब खुला राज, क्यों की थी Suicide,देखें Video

जब मामला बढ़ने लगा तो सरकार ने सीबीआई जांच का हवाला दे दिया अगर पुलिस इस मामले की जांच नहीं कर सकती थी तो इतने दिनों तक गलत बयान किसके दबाव में दिया गया। अगर पिछले कुछ सालों की बात करें तो राजस्थान में कुछ ऐसे रेपकांड हुए जो दिल्ली तक के नेताओं को राजस्थान आने पर मजबूर कर दिया और कुछ मामलों में तो सरकार ने पीड़ितो सरकारी नौकरी देने का काम किया। अगर मासूम बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रही तो लोगों का पुलिस और सरकार दोनों से विश्वास उठा जाएंगा।

अलवर कांड
यह घटना 2019 की है जब 5 लोगों ने पति के सामने उसकी पत्नी से गैंगरेप किया और इसके बाद इस काली करतूत का वीडियो भी बनाया। गैंगरेप के बाद दोनों घर में बंद हो गये लेकिन उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पति अपनी पत्नी को छोड़ने की गुहार लगाता रहा और वे गैंगरेप करते रहे। एफआईआर करने में पुलिस ने तीन दिन का समय लगा दिया। इसके बाद सरकार की जमकर किरकिरी हुई।

सिंकदर उर्फ जीवाणु कांड
प्रदेश की राजधानी भी रेप कांड के कारण शर्मसार हुई जब सिंकदर उर्फ जीवाणु ने शहर में कई लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
इसने 65 लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया जिसमें बच्चे,पुरुष और किन्नर शामिल थे। इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और प्रशासन को इंटरनेट तक बंद करना पड़ा था।

​​​​​​​

गर्भवती महिला से गैंग रेप
जयपुर में आठ माह की गर्भवती महिला को रोटी खिलाने के बहाने गैंग रेप की घटना ने शर्मसार कर दिया। एम्बुलेंसकर्मी ने रोटी खिलाने का झांसा देकर गर्भवती महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया।