राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथि का ऐलान हो गया है। 4 हजार 588 पदों के लिए 18 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 से 16 मई तक चार दिन तक अलग-अलग पारियों में होगा। इसमें कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल ड्राइवर, कॉन्स्टेबल बैंड और पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती होगी।
पटवारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
योग्यता:12वीं पास
प्रश्नों का क्रम:
रीजनिंग, कंप्यूटर – 60 प्रश्न
सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर – 35 प्रश्न
अपराध व उससे प्रावधान – 10 प्रश्न
राजस्थान के इतिहास– 45 प्रश्न
परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी जिसमें 150 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा। इस नौकरी के साथ अन्य नौकरी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
