राजस्थान की चार राज्यसभा सीट पर 10 जून को होने वाले चुनाव के लिये कांग्रेस और भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया है तो बीजेपी ने एक उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है लेकिन दूसरे उम्मीदवार को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।
मुस्लिम से हिन्दू बने Waseem Rizvi उर्फ जितेंद्र त्यागी हुए बेघर फुटपाथ पर गुजारी रात
कांग्रेस के उम्मीदवारों को लेकर पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक के साथ पार्टी के विधायक नाराज हो गए है। इन्होंने कहा है कि 3 उम्मीदवारों में से एक भी राजस्थान का नहीं है जबकि बीजेपी ने राजस्थान के उम्मीदवार को खड़ा किया है। कांग्रेस से नाराज विधायकों के सहारे बीजेपी दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है और इसके लिए निर्दलीय विधायकों से संपर्क साधने में लग गई है।
कल सुबह बीजेपी घनश्याम तिवाड़ी का नामांकन भरवाएंगी। इसमें वसुंधरा राजे, कटारिया, पूनिया और राठौड़ समेत अन्य का प्रस्तावक बनने की बात चल रही है। वहीं दूसरे प्रत्याशी का भी कल ही नामांकन भरा जाएगा लेकिन उसके नाम को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि किसी निर्दलीय को ही बीजेपी अपना समर्थन दे सकती है और इसके लिए बड़े नेताओं ने कमर कस ली है।
नागौर सांसद और अन्य निर्दलीयों को साथ लेने का प्रयास किया जा रहा है।
