आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है और इस बार जयपुर में भी आईपीएल के मैच होने जा रहे है। लंबे समय से इन मैचों का इंतजार हो रहा था और वैभव गहलोत के प्रयासों से यह सफलता मिली है। 31 मार्च से आईपीएल का रोमांच शुरू होने जा रहा है और राजस्थान रॉयल्स अपने 5 मुकाबले होमग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी।
E-Mail पर Actor और Singer को धमकी देने वाला आरोप गिरफ्तार.
राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी जयपुर पहुंच चुके हैं जो प्रैक्टिस करेंगे। 2 अप्रैल को राजस्थान का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा और 19 अप्रैल को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ जयपुर में टक्क्र होगी। पिछले सीजन के बात करें तो उसका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था और इसके कारण इस बार भी उसे खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स भी अपने 14 में से 5 मुकाबले जयपुर में तो दो मुकाबले गुवाहाटी में होंगे। 7 मुकाबले सामने वाली टीम के होम ग्राउंड पर खेलने होंगे।
रॉयल्स का अपने घर में परफॉरमेंस अच्छा रहा है। यहां रॉयल्स ने 70 प्रतिशत से ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इसी वजह से वह जयपुर में 5 में से कम से कम 4 मुकाबले आसानी से जीत सकती है। अब तक कुल 47 मुकाबले खेले गए है और इनमें से 32 में उन्हें जीत मिली है।
