Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

RU चुनाव 2022ः कैंपस में टंकी पॉलिटिक्स ने बढ़ाई प्रशासन की परेशानी

आपणो राजस्थान
RU चुनाव 2022ः कैंपस में टंकी पॉलिटिक्स ने बढ़ाई प्रशासन की परेशानी

इन दिनों राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और कई संगठन चुनावों की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अपनी इन मांगों को लेकर विवि में कुछ छात्र नेता टंकी पर चढ़कर दबाव बना रहे हैं। पिछले तीन दिनों से राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के तीन छात्रनेता टंकी पर चढ़कर प्रशसन से अपनी मांग मनवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Navtej Foundation ने किया Rajasthan होनहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का सफल आयोजन!

वहीं प्रदेश की सबसे बड़ी सरकारी कॉलेज महारानी कॉलेज की छात्राएं भी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर टंकी पर चढ़ गईं थी लेकिन प्रशासन ने उनकी हर मांग को पूरा करने की बात कही है और इसके बाद तीनों छात्राएं टंकी से निचे उतर गयी। कोरोना के कारण पिछले 2 साल से चुनावों पर रोक लगी हुई थी और कोरोना के कम होने के बाद फिर से सरकार ने चुनाव कराने की अनुमति दी है। 


लेकिन प्रवेश प्रकिया और परीक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण चुनावों की तारिख आगे बढ़ाने की मांग बिजेपी विधायक भी कर रहे हैं। इसके लिए सांसद रामचरण बोहरा और विधायक कालीचरण सराफ ने सीएम गहलोत को पत्र लिखा है।