बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने गहलोत पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में तो हिन्दू होना ही एक पाप हो गया हैए ऐसा माहौल बना दिया गया है। यहां दलित होना पाप हो गया है एक तो प्रशासन सुरक्षा नहीं दे पा रहा दूसरा मुख्यमंत्री राजनीतिक पर्यटन के लिए कभी गुजरात तो कभी दिल्ली चले जाते है।
सरकार गिराने के लिए 200 बीजेपी के पास लोगों की टीम. गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में विधायकों की खरीद.फरोख्त से सरकार गिराने को लेकर ठश्रच् और केंद्र सरकार को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा. मोदी पता नहीं कैसा मॉडल लेकर आए हैं। यह हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल है।
खुद को आग लगाने वाले पुजारी की मौतए 5 गिरफ्तार
जयपुर में खुद को आग लगाने वाले पुजारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुजारी गिर्राज शर्मा का सुसाइड नोट भी सामने आया हैए जिसमें उसने कुछ लोगों पर परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है।
जन्माष्टमी पर्व पर जयपुर के मंदिरों में उत्साह का माहौल!
राजधानी जयपुर के तीन मंदिरों में आज दोपहर 12 बजे कृष्ण कन्हैया का जन्म हो गया है। तीनों मंदिरों में जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। चौड़ा रास्ता में राधा दामोदर जी मंदिरए रामगंग में लाड़लीजी का मंदिर और जगतपुरा में अक्षय पात्र कृष्ण बलराम मंदिर में कान्हा का अभिषेक हो गया है।
पापा जिस विचारधारा को सपोर्ट करते हैं] उससे हुआ नुकसान.निहारिका
राजस्थान कांग्रेस में गहलोत -पायलट का असर राजस्थान यूनिवर्सिटी चुनावों में भी दिख रहा है। छैन्प् से पायलट खेमे के मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका को टिकट नहीं मिलने पर नाराज निहारिका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक दी।
टीचर की क्रूरताए बच्चे का तोड़े दांत
जालौर में शिक्षक की पिटाई से छात्र की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि उदयपुर में भी शिक्षक की बेरहमी देखने में आई हैए दूसरे छात्र से पूछे गए सवाल का जवाब देने पर छात्र को इतना पीटा गया कि उसके दो दांत टूट गए।
ABVP केंडिडेट पर नगर निगम ने दर्ज करवाई FIR
जयपुर में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही ।ABVP के उम्मीदवार नरेन्द्र यादव को बड़ा झटका लगा है। यादव के खिलाफ जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। ये मुकदमा सार्वजनिक स्थल को पोस्टर चिपकाकर गंदा करने के मामले में करवाया गया है।
अपहरण करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
दौसा जिले के लालसोट में गौलिया गांव में 2 दिन पहले हुए 2 युवकों के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा किया हैए पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किडनैपर्स ने युवकों की रिहाई के बदले 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।
3 पूर्व मंत्रियों ने पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार को घेरा
अलवर के गोविंदगढ़ में मॉब लिंचिंग मामले के विरोध में भाजपा के 3 नेताओं ने पुलिस और सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि यहां पुलिस के नाकामयाब अधिकारी नेताओं के दबाव में हैं। अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि थानों की बोली लगती है। थाने कांग्रेस के नेताओं के रहमो.करम पर चल रहे हैं।
माइनिंग कारोबारी के बेटे ने किया सुसाइड
जयपुर में माइनिंग कारोबारी के बेटे द्वार फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया हैए करणी विहार थाना पुलिस ने थ्ैस् टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।
