Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें

राज्य समाचार
एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नाम की चर्चाओं के बीच एक बार फिर सीएम गहलोत ने कहा है कि मैं आपके बीच हूंए मैं था सूं दूर नहीं हूं। मैं इस प्रदेश से जीवन के अंतिम सांस तक दूर नहीं रहने वाला हूं। चाहे कोई जिम्मेदारी होए चाहे कुछ भी करूं। 

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 2 साल बाद छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। कुल मतदान 48 प्रतिशत दर्ज हुआ है। महाराजा कॉलेज में 61प्रतिशत राजकीय महाविद्यालय कॉलेज में 76प्रतिशत कॉमर्स कॉलेज में 63प्रतिशत महारानी कॉलेज में 34प्रतिशत और राजस्थान कॉलेज में 58प्रतिशत मतदान हुआ। 

राजस्थान से एक बार फिर टीचर की बर्बारता का मामला सामने आया है, पाली जिले सोजत उपखंड के बगड़ी गांव में एक छात्र ने टीचर पर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। घटना पांच अगस्त की है जिसपर 25 अगस्त को एफआईआर दर्ज हुई है। परिजनों का आरोप है कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सहित चार लोगों के पर महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ढाई साल से उसके साथ अभद्रता हो रही थी। गुरुवार देर रात मामला दर्ज करवाया गया।

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के लेटर में राहुल गांधी पर चापलूसों से घिरे रहने के आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है। सीएम अशोक गहलोत ने गुलाम नबी आजाद पर पलटवार करते हुए उन्हें राजीव गांधी के भाई संजय गांधी का चापलूस बताया है। 

अवैध संबंधों को लेकर बार.बार टोकने से नाराज एक बहू द्वारा दो प्रेमियों के साथ मिलकर ससुर की हत्या करने का मामला सामने आया हैए मामले में अब आरोपी बहू और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया हैं।  

प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार और जयपुर रेलवे स्टेशन के पास महिला से गैंगरेप को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री आवास पर धावा बोलाए जिसके बाद तुरंत पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। 

भरतपुर के आरटीओ ऑफिस में परिवादी से ट्रेलर के रजिस्ट्रेशन के एवज में 37 हजार 2 सौ रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ।ब्ठ ने तीन घूसखोरों को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान में बाढ़ से मची तबाही के निशान अब साफ.साफ नजर आने लगे हैं। सैकड़ों गांव वीरान हैं और हजारों लोग शेल्टर होम में हैं। कोटा, उदयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में बांधों के गेट खुलने के बाद बहाव क्षेत्र के गांवों में तबाही का मंजर दिख रहा है।

अजमेरए जयपुर और टोंक की प्यास बुझाने वाले बीसलपुर बांध के 2 गेट आज खोल दिए गए हैं। जिसमें करीब 6010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गेट खोलने से पहले सायरन बजाकर आसपास के गांवों को लोगों को अलर्ट किया गया।