राजस्थान में अपराध के ग्राफ में भारी उछाल
राजस्थान में इन दिनों अपराध के आंकड़ों की संख्या तेजी से बढ़ी है और इसी वजह से विपक्ष सत्ता पक्ष पर जमकर हमला बोल रहा है। लेकिन अपराध की संख्या में तेजी से इजाफा होना सरकार द्वारा लागू किया गया अनिवार्य एफआईआर से हुआ है।
9 अगस्त से शुरू होगी किरोड़ी की जलक्रांति
बीजेपी के राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों पूर्वी राष्ट्रीय नहर परियोजना को लेकर आर.पार की जंग लड़ने की तैयारी में लग गए है। ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है।
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल से बच्चा किडनैप
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल से बच्चे के किडनैप होनी की घटना ने पूरी सरकार को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खडे हो रहे है।
राजस्थान में मूसलाधार बारिश से बांधों का लेवल बड़ा
राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है और बीते 24 घंटे में जयपुरए जोधपुरए टोक और पाली समेत एक दर्जन जिलों में 40 से लेकर 100 तक बारिश हुई है। जयपुर के कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है और कई इलाकों में पानी भर गया है।
बाबा आत्मदाह को लेकर डरी हुई है सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि साधु संतों के धरने और बाबा विजय दास के आत्मदाह को लेकर कांग्रेस राजनीति कर रही है। बीजेपी जो पक्ष सही है उसके पक्ष में खड़ी है।
भीलवाड़ा में खाप पंचायत का तुगलकी फरमान
भीलवाड़ा में एक खाप पंचायत के तुगलकी फरमान का वीडियो सामने आया है। इसमें पंच पीड़ित युवक को समाज से बाहर निकालने के आदेश दे रहा है और कहा कि कोई उससे बात भी करेगा तो संबंधित परिवार को भी जुर्माना देना होगा।
टायर फटने से दीवार में घुसी कार, 3 की मौत
झुंझुनूं के पिलानी.बहल सड़क मार्ग पर हरियाणा सीमा में स्विफ्ट कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू कार दीवार में जा घुसीए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं।
एक्स.बॉयफ्रेड ने किया विवाहिता को ब्लैकमेल
जयपुर में एक्स.बॉयफ्रेड के विवाहिता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। एडिट अश्लील फोटो को ससुरालवालों को भेजकर संबंध बनाने और रुपए की डिमांड कर रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
20 जिलों में फैली बीमारी, अब तक 4 हजार गौवंश की मौत
राजस्थान के 17 जिलों में अब लंपी वायरस गाय.भैंसों में फैल गया है। 4296 गौवंश की मौत हो चुकी हैं। पश्चिमी राजस्थान के 10 जिलों से बढ़कर 7 और जिलों में यह वायरस अब फैल गया है।
100 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर के कुम्हेर और उच्चैन थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाली भट्टियों को तोड़ा, 12 हजार लीटर वाश को नष्ट किया, 100 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
