Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, शिक्षा मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान!

जॉब
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, शिक्षा मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान!

राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर हो या उनकी भर्ती प्रक्रिया हमेशा विवादों में बनी रहती है। कांग्रेस सरकार में रीट भर्ती को लेकर जो बवाल हुआ वह अब ​थोड़ा शांत हुआ है लेकिन अब ट्रांसफर को लेकर बवाल खड़ा होना शुरू हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने बताया कि प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की स्थानांतरण नीति पर कार्य चल रहा है और यह नीति जल्द अपना रूप लेगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग में कुल 80 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 90 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। 300 नवीन प्राथमिक विद्यालय खोले गए हैं, जबकि 1400 से ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक है।

लगभग 1200 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक, 4400 माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक एवं लगभग 1200 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री ने कहा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के