राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है और बीते 24 घंटे में जयपुर, जोधपुर, टोक और पाली समेत एक दर्जन जिलों में 40 से लेकर 100 तक बारिश हुई है। जयपुर में देर रात से लेकर सुबह तक कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है और इसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और पूरा शहर जाम की परेशानी से जूझ रहा है।
Pakistan से सटे इलाकों में बढ़ती मुस्लिम आबादी और मदरसों ने उड़ाई खुफिया Agencies की नींद!
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 2 दिन तक राजस्थान में भारी बारिश होगी। अच्छी बारिश के कारण बांधों का जलस्तर बढ़ रहा है और कालीसिंध बांध का गेट खोलकर पानी निकालाने का काम शुरू हो गया है। बारिश का दौर इसी तरह चलता रहा तो प्रदेश के सभी बांध भर जाएंगे और उनके गेट खोलने पड़ सकते हैं। इस बार ज्यादा बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने का डर भी सता रहा है।
अच्छी बारिश से त्रिवेणी नदी बह रही है और जिससे बीसलपुर बांध में पानी की अच्छी आवक हो रही है। पिछले 24 घंटे में पाली जिले के रानी में सबसे ज्यादा बरसात दर्ज की गई है।
