Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लूडो वाला इश्क: पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड के प्यार में ससुराल से भागी महिला, राजस्थान से पहुंची अमृतसर

आपणो राजस्थान
लूडो वाला इश्क: पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड के प्यार में ससुराल से भागी महिला, राजस्थान से पहुंची अमृतसर

आज के समय लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं और वह प्यार यह तक भूल जाते है कि उनके एक गलत फैसला से उनके परिवार पर कितना बूरा असर पड़ेगा। लेकिन जब से सोशल मीडिया आया है तो लोगों में प्यार का भूत सिर चढ़कर बोल रहा है और इसके कारण लोगों को सालों पूराना प्यार मिलता है तो किसी को नया साथी मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारें में बताने जा रहे है ​जिसमें एक महिला को लूडो खेलते हुए पाकिस्तानी युवक से प्यार हो गया और उससे मिलने की चाहत में वह पाकिस्तान जाने को तैयार हो गयी।

84 साल के बुजुर्ग ने 11 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोला खत्म हो रही है मेरी बीमारी!,Video

यह घटना राजस्थान के धौलपुर की रहने वाली शिवानी की है जिसकी मोनू से हुई और इनके 2 साल का बच्चा भी है। लेकिन शिवानी को लूडो खेलने का शोक था और इसी खेल के दौरान उसकी पाकिस्तान के अली नामक युवक से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने लग गये और इसके बाद पाकिस्तानी युवक ने ​शिवानी को पाकिस्तान आने की बात कही तो वह तैयार हो गयी। इसके लिए उसने  अमृतसर से पाकिस्तान जाने का प्लान बनाया। वह अमृतसर में जलिंयावाला बाग के पास अटारी पहुंचने की जानकारी जुटाने लगी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला वह अपने प्रेमी से मिलने के पाकिस्तान जा रही थी। वह ​महिला राजस्थान की है जो शादीशुदा है और दो साल का बच्चा है। शिवानी ने बताया कि लूडो के दौरान उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद वह ऑनलाइन चैटिंग करने लगे थे और व्हाट्सएप पर बात होने लगी। इसके बाद उसके प्रेमी ने उसे पाकिस्तान आने का प्लान समझाया और इसी वजह से वह यहां तक पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी है और परिवार उसे लेने के लिए रवाना हो गये हैं।