Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राकेश टिकैत ने दी मोदी सरकार को धमकी,दिमाग ठीक कर लें नहीं तो...

रेसिपी
राकेश टिकैत ने दी मोदी सरकार को धमकी,दिमाग ठीक कर लें नहीं तो...
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मोदी सरकार को साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर वह समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं करते है तो उनको एक बार फिर किसानों की ताकत दिखानी होगी। टिकैत ने एक बार फिर 26 जनवरी को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है। 

पीएम मोदी के तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग पर टिकैत ने कहा, ''सरकार अपना दिमाग ठीक करने नहीं तो 26 जनवरी के ज्यादा दिन नहीं बचे।'' आप सभी को पता है कि पिछले साल 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा हुई थी और प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर झंडा तक बदल दिया था।
मुंबई में टिकैत ने कहा, भारत सरकार की दादागीरी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी।किसान ने एक साल तक बहुत झेला है लेकिन सरकार अपना दिमाग ठीक करके MSP पर जल्द कानून बना दे। 4 लाख ट्रैक्टर भी यही हैं किसान भी यहीं और 26 जनवरी भी आने वाली है। 
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और केंद्र सरकारर पहले ही दिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक पेश करेगी। पिछले दिनों पीएम मोदी ने कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए एमएसपी पर उचित कदम उठाने का वादा किया था।
राकेश टिकैत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ''सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है और सरकार षड्यंत्रकारी और धोखेबाज है। अब किसानों को दबा नहीं सकती हम अपना हक लेकर रहेंगे। एक साल से चल रहे आंदोलन कई किसानों की मौत हो चुकी है और मोदी सरकार पर ​पूरी विपक्ष हमला बोल रहा है। इस महापंचायत में बीजेपी को हराने की बात भी कही गयी।