प्यार के लिए लोग जीने और मरने की कसमे खाते है लेकिन कई लोगों उनके प्यार का फायदा उठाते हुए उनके साथ गलत काम करने का प्रयास करते है। लेकिन कई बार प्यार करने वाले इतने मजबूर हो जाते है कि वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते है।
Perfume के विज्ञापन देते है गैंगरेप को बढ़ावा!
ऐसा ही एक मामला कोटकासिम क्षेत्र के खानपुर गांव में देखने को मिला है जहां पिछले साल 15 पूर्व सरपंच धनीराम के बेटे विक्रम उर्फ लाला की हत्या हो गई थी। इस हत्या को लेकर पुलिस ने जांच की लेकिन हत्या के सबूत नहीं मिलने के कारण अपराधी पकड़ से दूर रहे। लेकिन अपराधी कितना भी चालाक हो उसका अपराध एक दिन जरूर पकड़ा जाता है और इस केस में भी ऐसा हुआ है। पुलिस हत्या के मामले में एक नाबालिग लड़की को निरुद्ध किया है।
नाबालिग लड़की ने पुलिस की पूछताछ में ऐसे खुलासे किए जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए। लड़की ने कहा उसका गांव के लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी तो अन्य दो लड़कों ने देख लिया था। इसके बाद इन दो लड़के भी उसको बदनाम करने की बात कहकर उसे शारीरिक संबंध बनाने लग गए।
लेकिन इस बात का पता मृतक विक्रम को भी चल गया तो उसने भी इसका फायदा उठाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लग गया। इसके बार लड़की इन सब से परेशान हो गई तो उसने विक्रम की हत्या का प्लान बनाया और रात में मिलने की बात कहकर उसे बुलाया। जब वह आया तो उसने रस्सी से उसका गला घोट दिया और इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में अन्य तीन व्यक्तियों से पुछताछ शुरू कर दी है।
