Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दुनिया की सबसे कमजोरी टीम के खिलाड़ी ने तोड़ ब्रेट ली का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल जगत
दुनिया की सबसे कमजोरी टीम के खिलाड़ी ने तोड़ ब्रेट ली का ये बड़ा रिकॉर्ड

बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है और तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने जबदस्त गेंदबाजी करते हुए अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे कमजोर टीम मानी जाती है लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ी इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे है जो बड़ी—बड़ी टीमों के खिलाड़ी भी नहीं कर पा रहे हैं। इस मैच में राशिद ने अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया है।

जख्मी बच्ची की हालत देख जब रो पड़ा डॉक्टर, बोला ये Putin को दिखाना!

150​ विकेट लेने के लिए उन्होंने 80वां वनडे मैच खेले है और अब राशिद वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। सबसे कम मैच में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक के नाम है। स्टार्क ने अपने वनडे करियर के 77 मैच में 150 विकेट लिए तो स्पिनर मुश्ताक ने 78 वनडे मैच में 150 विकेट पूरे किए है।


राशिद ने ब्रेट ली के 82 मैच में 150 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत के लिए अजीत अगरकर  97 मैच में 150 विकट पूरे किए थे। जहीर खान को 150 वनडे विकेट लेने के लिए 103 मैच लगे थे। स्पिनर गेंदबाज अनिल कुंबले ने वनडे में 150 विकेट 106वें मैच खेले थे। राशिद पर आईपीएल में जमकर पैसा बरसता है और इसकी वजह उनका प्रदर्शन है। अगर इस खिलाड़ी का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो यह दुनिया के महान गेंदबाजों के रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ देगा।