Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

29 जनवरी राशिफल: माह का आखिरी शनिवार इन लोगों पर रहेगा भारी, जानें अपना राशिफल

धर्म
29 जनवरी राशिफल: माह का आखिरी शनिवार इन लोगों पर रहेगा भारी, जानें अपना राशिफल

हिन्दू पंचांग के अनुसार जनवरी 29, 2022, शनिवार माघ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि

विक्रम संवत - 2078, आनन्दशक सम्वत - 1943, प्लव
सूर्योदय - 7:10 AMसूर्यास्त - 6:05 PM

​​​​​​​​​​​​​शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:15 PM – 01:00 PM

अमृत काल - 09:03 PM – 10:30 PM

​​​​​​​​​​​​​​अशुभ काल

राहू - 9:55 AM – 11:18 AM

यम गण्ड - 2:02 PM – 3:24 PM

कुंभ राशि- व्यापार में वृद्धि होगी लेकिन किसी बात को लेकर आपका मन दुखी हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ने के साथ आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन राशि- नौकरी के क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे तो परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने के लिये जाने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि- धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपका सम्मान तो बढ़ेगा और खर्च भी बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का अवसर भी मिलेगा। किसी भी प्रकार के ​लेन देन को लेकर थोड़ी सावधानी बरते।

वास्तु टिप्स: घर में इन 3 चीजों को रखने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी,आज ही लाए

तुला राशि- मन अशान्त होने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।  रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ हो सकती है। ​​​​​​​​​

मेष राशि—आज आपको व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। शत्रु पक्ष आप पर भारी पड़ेगा।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिये निराशा भरा होगा और जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके व्यापार में भारी नुकसान के संकेत मिल रहे है। आपकी शादी में आ रही अड़चने दूर होगी। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपको बड़ी दुखद खबर भी मिल सकती है आप हिम्मत नहीं हारे। आपके बच्चों के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।

धनु राशि- कारोबार में कठिनाइयां आने के साथ आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाने पर आपको पूरी सावधानी बरतनी होगी।

मकर राशि- परिवार के साथ किसी प्रकार का झगड़ा नहीं करें क्योंकि ऐसा करने से आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका कद बढ़ने से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आज के दिन भुलकर भी अपने जीवन साथी से झगड़ा नहीं करें।​​​​​​​