Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सोने को देखकर चूहे बन गए चोर, 5 लाख के जेवर पार

लाइफस्टाइल
सोने को देखकर चूहे बन गए चोर, 5 लाख के जेवर पार

अक्सर हम चोर-पुलिस की कहानियां सुनते रहते हैं कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कैसा जाल बिछाया और कितनी बहादुरी दिखाई, लेकिन हम जो आपको बताने जा रहे है उसमें पुलिस ने जाल तो बिछाया लेकिन चोरों को पकड़ने के लिए नहीं बल्कि चूहों को पकड़ने के लिए क्योंकि यहां लाख के गहनों की चोरी के गुनहगार चूहे थे, देश की आर्थिक राजधानी मुबंई से एक ऐसा मामला सामना आया है, जिसे सुनकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे और पूरा मामला जानने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी,

Big Story: एक लड़की की वजह से 42 साल क्यों बंद रहा Railway station

 डिंडोशी की रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की, 10 तोले सोने के आभूषण खो गए हैं. घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली प्लानिबेल ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम जब वह घर के लिए निकली तो उसके मालिक ने उसे कुछ वड़ा-पाव दिए थे. उसके घर में कुछ आभूषण थे जिसे वह बैंक में जमा करना चाहती थी. घर पहुंचकर उसने जेवर उठाए और उसी पॉलिथीन के थैले में रखे, जिसमें वड़ा-पाव रखे हुए थे. इसके बाद महिला बैंक के लिए निकल गई, ये सोचकर कि वो बैंक में वड़ा-पाव नहीं खा पाएगी, उसने रास्ते में मिले दो लड़कों को नाश्ते का बैग दे दिया. 

उसे ध्यान नहीं रहा कि उसके गहने भी उसी थैली में थे, बैंक पहुंचने पर उसे याद आया कि वो सोने की पॉलिथीन 2 लड़कों को दे आई है, लेकिन लड़को के पास गई तो उन्होंने कहा कि उन्हे वड़ा-पाव बासी लग रहा था, इसलिए थैली को कूड़े में डाल दिया था, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कूड़ेदान में बैग कहीं नहीं मिला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो दोनों लड़के थैली को कूड़ेदान में फेंकते दिखे. कुछ समय बाद फुटेज में नजर आया कि थैली अपने आप सरक रही थी और उसके बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो गई. 


पुलिस ने अंदाजा लगाया कि यह हरकत चूहों की हैं जिन्होंने वड़ा-पाव की गंध से थैली खींची और उसे अपने बिल में ले गए, पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गटर और आस-पास चूहों के बिलों में तलाश शुरू की और वो थैली मिल गई, जिसमें गहने थे, पुलिस ने महिला को उसके गहने लौटा दिए गए।