भारतीय स्पिन स्टार रविचंद्रन अश्विन के काफी लंबे समय बाद वापसी हुई थी और उन्होंने इस मौके का जमकर फायदा उठाया हैं श्रीलंका के भारतीय टीम के ऐतिहासिक जीत में जड़ेजा के बाद अश्विन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। दोनों ही खिलाड़ियों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है।
पत्नी का मेकअप खराब कर दिया तो पति ने सैलून पर JCB से कर दी तोड़फोड़!
अश्विन ने क्रिकेट करियर में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले कपिल देव के नाम था। अश्विन ने टेस्ट में सबसे ज्यादा 435 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं और कपिल देव के 434 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले के नाम है।
कुंबले ने अपने करियर में 619 विकेट लिए जो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में विश्व के चौथे गेंदबाज हैं अगर विश्व रिकॉर्ड की बात करे श्रीलंकाई पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम 800 विकेट है। अश्विन अगर अगले मैच में 5 विकेट लेने में सफल होते है तो वह डेल स्टेन के 439 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है। रविचंद्रन अश्विन ने 85वें टेस्ट मैच में 435 विकेट लिए है।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 खिलाड़ी
1. मुथैया मुरलीधरन- 800 विकेट
2. शेन वॉर्न- 708 विकेट
3. जेम्स एंडरसन- 640 विकेट
4. अनिल कुंबले- 619 विकेट
5. ग्लेन मैक्ग्राथ- 563 विकेट
6. स्टुअर्ट ब्रॉड- 537 विकेट
7. कर्टनी वॉल्श- 519 विकेट
8. डेल स्टेन- 439 विकेट
9. रविचंद्रन अश्विन- 436 विकेट
10. कपिल देव- 434 विकेट
