Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम गहलोत का बड़ा तोहफा,अब "फ्री दवा के साथ होगी फ्री जांच", देखें पूरी लिस्ट

आपणो राजस्थान
सीएम गहलोत का बड़ा तोहफा,अब "फ्री दवा के साथ होगी फ्री जांच", देखें पूरी लिस्ट

सीएम गहलोत ने प्रदेश की जनता के लिए ओपीडी-आईपीडी में सभी चिकित्सा जांच और दवाएं फ्री करने के वादे को पूरा कर दिया है। 1 अप्रेल से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी की सेवाएं निशुल्क होंगी और इसके साथ पीपीपी मोड पर संचालित हो रही सीटी स्कैन, MRI समेत अन्य बड़ी जांचे भी फ्री में होगी। गहलोत ने देश में सबसे पहले निशुल्क दवा और जांच योजना शुरू की तो हर प्रदेश इस योजना को अपनाने लगा था। इस बार सीएम ने सभी सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जांच व दवाएं फ्री देने की बात का सही साबित कर दिखाया है।

सरकारी अस्पताल में मिलेगी फ्री जांच की सुविधा
सरकारी अस्पताल में मिलेगी फ्री ओपीडी-आईपीडी सेवा
अलग-अलग तरह की एमआरआई का नहीं लेगा शुल्क
फ्री में  होगी  सीटी स्कैन-एंजियो
आईसीयू चार्ज और विटामिन डी का नहीं लगेगा शुल्क
आज से लगभग 200 प्रकार की जांचे पूरी तरह से निशुल्क होगी

​​​​​​​

इस सुविधा लाभ दूसरे राज्य से आए मरीजों को नहीं मिलेगा। प्रदेश के मरीजों के प्रमाण के रूप में मरीज का जन आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज लिये जायेंगे तब फ्री में यह सुविधा मिलेगी। इस बार सीएम ने घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली देने की घोषणा प्रत्यके बिलों में 50 यूनिट फ्री देने का वादा किया है।