Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया 40 साल पुराना कपिल देव का ये विश्व रिकॉर्ड

खेल जगत
इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया 40 साल पुराना कपिल देव का ये विश्व रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ रही है। इस जीत में गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का विशेष योगदान रहा है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो वह दुनिया की पहली टीम बन जाएगी जो अपने घर में लगातार 15वीं सीरीज जीतेगी।

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!

दूसरे मैच की दूसरी पारी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तुफानी पारी खेलते हुए नया इतिहास रच दिया। उन्होंने सबसे तेज गति से अर्धशतक लगाने के मामले में 40 साल पुराना कपिल देव का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत ने 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर यह इतिहास बनाया है।  क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम जिन्होंने भारत के खिलाफ केवल 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।


टेस्ट में सबसे तेजी से फिफ्टी बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पंत ने धोनी और इयान स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तेज फिफ्टी बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी ने 34 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। लेकिन अब यह रिकॉर्ड पंत के नाम हो गया है।

टेस्ट में सबसे तेजी से फिफ्टी बनाने वाल भारतीय खिलाड़ी

ऋषभ पंत
28  गेंद
कपिल देव
30 गेंद
शार्दुल ठाकुर
31 गेंद
वीरेंद्र सहवाग
32 गेंद