Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

छात्र संघ चुनावः NSUI की ऋतु बराल और ABVP के नरेन्द्र यादव का खेल बिगाड़ेगी निहारिका

आपणो राजस्थान
छात्र संघ चुनावः NSUI की ऋतु बराल और ABVP के नरेन्द्र यादव का खेल बिगाड़ेगी निहारिका

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 26 अगस्त को होने जा रहे हैं छात्रसंघ चुनाव के लिए NSUI और ABVP ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।  NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए रितु बराला के नाम की घोषणा की है तो ABVP ने नरेन्द्र यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान होगा अभी बाकि है लेकिन इस बार के लिए जीत हासिल करना आसान काम नहीं होगा क्योंकि  छात्र नेता निहारिका जोरवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

कौन है रितु बराला
रितु बराला 2018 में महारानी कॉलेज की अध्यक्ष रह चुकी हैं और इसके बाद से वह लगातार एनएसयूआई की एक्टिव कार्यकर्ता हैं। रितु  इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्लेयर रहने के साथ एनसीसी कैडेट भी हैं।

कौन है नरेंद्र यादव 
राजस्थान यूनिवर्सिटी में 100 प्रतिशत एडमिशन की मांग को लेकर नरेंद्र यादव पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। नरेंद्र यादव चाकसू के रहने वाले हैं औरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

 

कौन है निहारिका जोरवाल
पर्यटन और एग्रीकल्चर मार्केटिंग राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका भी लंबे समय से एनएसयूआई के लिए काम कर रहीं थीं। लेकिन उनका टिकट कट गया है और अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ सालों में निर्दलीय उम्मीदवारों का बोलबाला रहा है और इसी वजह से दोनों संगठनों की परेशानी बढ़ गई है।