इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में राजस्थान रॉयल्स को बेहद रोमाचंक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में रॉयल्स की जीत लगभग तय मानी जा रही थी लेकिन अंतिम ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रूख ही बदल दिया। राजस्थान की टीम यह मैच 10 रनों से हार गई लेकिन इसके बाद टीम के फैंस भड़क उठे।
Congress Highcourt से लगाएगी न्याय की गुहार
इस सीजन में अब राजस्थान की टीम 6 मैच खेल चुकी है लेकि रियान पराग का बल्ला चल नहीं रहा है और इसके बाद उनको मौका दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैरियान ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए और वह अंत तक नहीं खेले नहीं तो मैच का परिणाम राजस्थान की पक्ष में होता।
30 गेंदों में राजस्थान को 50 रनों की जरूरत थी। उस समय देवदत्त पडिक्कल और रियान पराग दोनों क्रीज पर मौजूद थे। सभी को लग रहा था दोनों टीम को आसानी से मैच जिता देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देवदत्त 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अंतिम ओवर में राजस्थान को 20 रनों की दरकार थी।
