Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर में दिन-दहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, मासूम को कार से रौंदने का दर्दनाक VIDEO

आपणो राजस्थान
जयपुर में दिन-दहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, मासूम को कार से रौंदने का दर्दनाक VIDEO

राजधानी जयपुर में लूट की घटनाएं तो आम बात हो गई और पुलिस के दावों की पोल खुल रही है।मानसरोवर शिप्रापथ निवासी बिजनेसमैन ने लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि जयपुर में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 10 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

बिजनेसमैन ने अपने कर्मचारी के साथ अपने दोस्त को पेमेंट भिजवाया। लेकिन रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट करके पैसों से भरा बैग छीन लिया। घटना के सुचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस आस-पास लगे CCTV फुटेजों को देखकर बदमाशों का पता कर रही है।

पैसे लेने के लिए राजमंदिर सिनेमा हाल के पीछे बुलाया था और घटना का समय दोपहर करीब 3 बजे की है। इस घटना को अंजाम देने के लिए शहर के मुख्य स्थान का चुना गया जो कई सवाल खड़े कर रहा है। लेकिन पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।

PM Modi के चुनाव प्रचार पर लगाएं रोक, ऐसा क्यों बोले CM Ashok Gehlot

वहीं राजधानी जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सोडाला इलाके के रामनगर में देखने को मिला। बताया जा रहा है कि गौतम पथ रामनगर निवासी घीरू सिंह राठौड़ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका तीन साल का बेटा अदवेद सिंह घर के बाहर खेल रहा था और खेलते-खेलते बच्चा सड़क पार करने लगा तो वह एक कार की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद घरवालों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां मासूम की हालात गंभीर बनी हुई है। इस घटना का पूरा वीडियो CCTV में कैद हो गया है। पुलिस एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।