Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कप्तान रोहित ने श्रीलंका से मिली हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

खेल जगत
कप्तान रोहित ने श्रीलंका से मिली हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

श्रीलंका के हाथों सुपर चार में भारतीय टीम को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद भारतीय टीम एशिया कप की दोड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। पहले मैच में पाकिस्तान ने भारतीय गेंदबाजों को धोया तो दूसरे मैच भी श्रीलंका के गेंदबाजों ने जमकर धोया। छह विकेट से मिली हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अच्छी बल्लेबाजी नहीं होने के कारण हार का सामना करना पड़ा है। अगर इस मैच में 10 से 15 रन ज्यादा होते तो परिणाम हमारे पक्ष में होता।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 174 रन का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका  की टीम की शुरूआत बहुत ही शानदा रहीं और उसने बीना विकेट गंवाए 100 रन बनाए लेकिन इसके बाद उनकी पारी लड़खड़ाई लेकिन अंत में टीम को शानदार जीत मिली। कल के मैच में रोहित शर्मा के अलावा किसी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इसके कारण टीम विशाल स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाई। श्रीलंका के कप्तान प्लेयर आफ द मैच चुने गए।

गणेश उत्सव में हनुमान जी की नाचते-नाचते मौत!

भारतीय टीम ने अंतिम गेंद तक संघर्ष किया लेकिन परिणाम हार के रूप में मिला। अगर आने वाले दिनों में इसी प्रकार का प्रदर्शन रहा तो टीम को विश्व कप में जीत नहीं मिलेगी। पंत को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि सैमसम उनसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे लेकिन उनको जगह नहीं मिल रही है। पंत का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है और अब उनको बाहर का रास्ता देखने पड़ सकता है। गेंदबाजी में भी ज्यादा धार नहीं देखने को मिल पा रही है।


प्लेइंग इलेवन
भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अश्विन, भुवनेश्वर, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंकाः पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो