Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के इस ऐतिहासिक किले में होगी कैटरीना की शादी

फिल्मी फीवर
राजस्थान के इस ऐतिहासिक किले में होगी कैटरीना की शादी
बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरे चर्चा की बनी हुई है। यह शादि राजस्थान के सबसे ऐतिहासिक किले में होने जा रही है और इसको लेकर शादी की पूरी तैयारी शुरू हो गयी है। इस शादी का गवाह ​सवाई माधोपुर बनने जा रहा है और ​वहां का जिला प्रशासन ने इस शादी को लेकर गाइडलाइन जारी कि है। सवाई माधोपुर कलेक्टर ने चौथ का बरवाड़ा में साफ सफाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी कर दिये है।
शादी में आएंगे 100 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स
विक्की और कटरीना की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट को लेकर सवाई माधोपुर के कलेक्टर ने इवेंट कंपनी से बात की है। 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक शादी के पूरे फंक्शन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शादी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 बाउंसर के साथ राजस्थान पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।
शादी का कार्यक्रम
7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी होगी।
8 दिसंबर को मेहंदी सेरेमनी होगी। 
9 दिसंबर को शादी होगी। 
10 दिसंबर रिसेप्शन होगा।

कोविड दिशानिर्देशों 
शादी में शामिल होने आ रहे मेहमानों के दोनों डोज लगी होनी चाहिए।सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी किया गया है।वैक्सीनेशन नहीं होने पर शादी में शामिल होने की परमिशन नहीं मिलेगी।